चम्पावत। जनपद चम्पावत के दो उपनिरीक्षकों को उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर एसपी अजय गणपति ने तीसरा स्टार पहनाकर बधाई दी। जनपद चम्पावत में नियुक्त उपनिरीक्षक दिवान सिंह जलाल, वाचक पुलिस अधीक्षक तथा म0उ0नि0 पुनीता बलोदी को वरिष्ठता के आधार पर उपनिरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त होने पर आज सोमवार को पुलिस अधीक्षक अजय गणपति एवं पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा ने दोनों अधिकारियों के कन्धों पर तीसरा स्टार धारण कराते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
दिवान सिंह जलाल,पुनीता बलोदी उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुवे,एसपी ने स्टार लगाकर दी बधाई

More Stories
कारगिल के अमर शहीदों को कविताओं के जरिए दी श्रद्धांजलि, ‘काली कुमूं’ पुस्तक का हुआ विमोचन
लोहाघाट में कारगिल विजय दिवस पर गूंजे शौर्य के किस्से, शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
वन दरोगा से मारपीट पर फूटा कर्मचारियों का गुस्सा, तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी