April 27, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

पीजी कॉलेज लोहाघाट में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ विदाई समारोह का आयोजन हुआ

*रंगारंग कार्यक्रमों से आयोजित हुआ विदाई समारोह*
चंपावत। स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट में एनसीसी इकाई में आज विदाई समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। एनसीसी एकता और अनुशासन बनाए रखने के लिए और छात्रों में लक्ष्य के प्रति केंद्रित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण इकाई के रूप में कार्य करती है ।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर संगीता गुप्ता ने इस अवसर पर कैडेट्स के योगदान को याद करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, और आगे भी रचनात्मक कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया लेफ्टिनेंट डॉक्टर कमलेश शक्टा ने कहा कि महाविद्यालय के योगदान में एनसीसी निरंतर कार्य करती रहेगी पिछले 5 वर्षों में कैडेट्स के द्वारा उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं जिनमें गणतंत्र दिवस परेड एवं राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण शिविरों में महाविद्यालय के कैडेट्स के द्वारा निरंतर प्रतिभाग किया गया है। इस अवसर पर सीनियर कैडेट्स के द्वारा भी विचार व्यक्त किए गए और अपने अनुभवों को साझा किया गया, सीनियर अंडर ऑफिसर करन सिंह देव, राहुल सिंह, रजनी एवं अन्य कैडेट के द्वारा भी अपने अनुभवों को साझा किया गया। कार्यक्रम का संचालन कैडेट नितिन चौबे एवं योगिता प्रथोली के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में 72 कैडेट्स उपस्थित रहे।

शेयर करे