April 24, 2025

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

मानेश्वर महादेव मंदिर में शिवरात्रि पर्व पर बैठकी होली का हुआ गायन

सखी संग मैं तो खेलूं होली, खूब उड़ाऊं अबीर गुलाल
लोहाघाट। मानेश्वर महादेव मंदिर में शिवरात्रि पर्व पर बैठकी होली का गायन किया। क्षेत्र के होल्यारों ने एक से बढकर एक प्रतुस्ति देकर देर रात तक समां बांध दिया।
मानेश्वर महादेव मंदिर में क्षेत्र के प्रसिद्ध होल्यार पुरोहित मदन कलौनी ने जय हो जय गणराज तेरा आज सभा में अभिनंदन के साथ बैठकी होली गायन की शुरूआत की। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कुंदन सिंह ने फागुन के रंग राग,बाग वन फाग मचो है……. राकेश सिंह ने फागुन महिनो लागि रियो अब रंग गुलाल उड़ाए…….पूर्णानंद लोहनी ने होली खेल रयो नंद लाल,ले के चले हैं गुलाल ……भैरव गिरी ने आज मोहे लागो वृन्दावन नीको….शेर सिंह मंगोला ने ऊंचे पहाड़ों वाली मैय्या वो शेरों वाली ….बसंत उपाध्याय ने सखी संग मैं तो खेलूं होली, खूब उड़ाऊं अबीर गुलाल आदि की मन मोहक प्रस्तुति देकर देर रात समां बांधा। मानेश्वर महादेव मंदिर के मठाधीश धर्मराजपुरी महाराज और ग्राम प्रधान मझेडा के रमेश पांडेय ने होल्यारों का स्वागत किया। ढोलक में प्रवीन सिंह ने संगत दी। इस मौके पर भगवती के डांगर लक्ष्मण सिंह बोहरा, हेमंत सिंह ,महेंद्र सिंह, नवीन बोहरा मौजूद रहे।
फोटो।
परिचय। मानेश्वर महादेव मंदिर में शिवरात्रि पर्व पर बैठकी होली का गायन किया गया।

शेयर करे