चंपावत। जिला मुख्यालय में शनिवार को सांय 6 बजे से “कलश संगीत कला समिति” के तत्वाधान में प्रथम होली महोत्सव का आयोजन शगुन मैरिज हाल में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ नग पालिका अध्यक्ष प्रेमा पाण्डेय एंव विधायक प्रतिनिधि
प्रकाश तिवारी सतीश चन्द्र पाण्डेय वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह द्वारा सामूहिक रूप दीप प्रज्वलित कर किया गया,
तद्उरान्त सागर मौनी संगीत शिक्षक एन्जेल्स ऐकेडमी चम्पावत के मार्गदर्शन में बच्चों द्वारा सरस्वती बन्दना प्रस्तुत किया गया,
कलश संगीत कला समिति के सचिव गिरिश पन्त के संचालन में समिति के अध्यक्ष हिमेश कलखुडिया, उपाध्यक्ष प्रेम बल्लभ भट्ट एंव विजय वर्मा,दिनेश बिष्ट,महेश जोशी, डा०संतोष पाण्डेय रोहित खर्कवाल, सीनु खर्कवाल द्वारा उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बैठकी होली के मेहमान कलाकारों का अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर श्री हेम पाण्डेय जी द्वारा राग श्याम कल्याणनन्द गांव बरसाने चली का प्रस्तुतीकरण किया,साथ ही बाल कलाकारों द्वारा भी अपनी प्रस्तुतियां दी गयी।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पाण्डेय ने अपने उद्दबोधन में बैठकी होली में आये कलाकारों को शुभकामनाऐं दी । सतीश पाण्डेय द्वारा कलश संगीत कला समिति द्वारा आयोजित प्रथम होली महोत्सव कार्यक्रम के दौरान अपनी पुरानी परम्परा, संस्कृती कुमांऊनी व्यवस्था को जाग्रत कर नन्हे मुन्ने बाल कलाकारों को संगीत के क्षेत्र में बिकसित करने के लिये सराहना की।
इस मौके पर शासत्रीय संगीत पर आधारित कुमाऊंनी बैठकी होली में जनपद पिथौरागढ़ से आये प्रमुख होल्यार शंकर पंत , रवि, राहुल, चारू पन्त, प्रान्जल पन्त, एंव पाटी के होल्यार विशाल पचौली, सागर पन्त, नैनीताल के प्रमुख होल्यार हेम पन्त तथा लोहाघाट के होल्यार श्री जगदीश खर्कवाल, प्रणव शर्मा, कमल वर्मा, संजय पन्त, किरन जुकरिया, राजू पन्त, अंकित जोशी, तथा चम्पावत के होल्यार डी.एस. अधिकारी, गिरिश पन्त, हिमेश कलखुडिया, संजय जोशी, महेश जोशी द्वारा सम्पूर्ण रात्रि होली राग विभिन्न रागों जैसे श्याम कल्याण, काफी, जंगला काफी, खम्माच, सहाना, देश, विहाग, जैजैवन्ती, झिंझोटी, पिलू, परज, भैरवी आदि प्रस्तुत किये गये।
कलश संगीत कला समिति के द्वारा आयोजित प्रथम होली महोत्सव में जनपद चम्पावत के सम्भ्रान्त व्यक्तियों में रविन्द्र तड़ागी, गौरव पाण्डेय, श्याम गिरि, राजेन्द्र गहतोड़ी, सतीश जोशी, कैलाश अधिकारी, मुक्तेश वर्मा, राकेश अधिकारी, रोहित बिष्ट, पवन गिरि, कंचन मेहता, हीरा बल्लभ उप्रेती, विनोद उप्रेती, डा० हिमाशु पाण्डेय, माया उप्रेती, अन्जु भट्ट, आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया,
इस अवसर पर बाल कलाकार अंकित जोशी, मानस पन्त, के साथ ही सागर मौनी, विशाल पचौली, अंकित जोशी, रवि, प्रान्जल, चारू पन्त, राजू बोहरा द्वारा होल्यारों के साथ तबले में संगत की गयी,
कलश संगीत कला समिति के तत्वाधान में प्रथम होली महोत्सव का हुआ आयोजन, पिथौरागढ़ लोहाघाट पाटी के होल्यारों ने एक से बढ़कर एक होली का किया गायन

More Stories
एंटी ड्रग सेल ने पीजी कॉलेज लोहाघाट में ” ज़िन्दगी को हाँ, नशे को ना कहें के तहत शपथ संपन्न करवाई
पहलगाम घटना के विरोध में कांग्रेस ने आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला दहन किया
मां पूर्णागिरि मेले के दौरान प्रकाश ज्वैलर्स में आभूषणों की चोरी करने वाले एक महिला समेत चार अभियुक्त पुलिस ने दबोचे