संवाददाता चम्पावत। मां पूर्णागिरि धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु रविवार को अचानक हुई तेज बारिश के कारण बाटना गाड़ में जलस्तर बढ़ने से बीच मार्ग में फंस गए। सूचना मिलते ही चम्पावत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशानुसार पूर्णागिरि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए पुलिस लगातार सतर्क है। इसी क्रम में रविवार को भारी बारिश के चलते बाटना गाड़ में पानी का बहाव तेज हो गया, जिससे कई श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित हो गई।
सूचना प्राप्त होते ही ठुलीगाड़ और बूम चौकी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने तत्परता, सूझबूझ और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित रूप से जलभराव वाले क्षेत्र से पार कराया तथा उनकी सकुशल आवाजाही सुनिश्चित की।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला गया। इस दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने चम्पावत पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।






More Stories
युवाओं की क्षमता, समर्पण और संकल्प से प्रशस्त होगा उत्तराखंड के विकास का मार्ग : धामी
बनबसा में प्रबुद्धजनों से संवाद, ‘आदर्श चम्पावत’ के संकल्प को बताया विकास का आधार
जिले के भ्रमण पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी