June 1, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत के 26 परीक्षा केंद्रों में होगी पटवारी लेखपाल भर्ती 2 घंटे पूर्व पहुंचना होगा परीक्षा केंद्र में

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा ने बताया कि चम्पावत में
पटवारी/लेखपाल परीक्षा के लिए सुरक्षा के किए कड़े बंदोबस्त किए गए हैं
जनपद के सभी 26 परीक्षा केन्द्रों में चप्पे चप्पे चम्पावत पुलिस का पहरा होगा परीक्षा के दौरान धारा 144 प्रभावी रहेगी
परीक्षा के सम्बन्ध में अफवाह फैलानों वालो के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी ।
देवेन्द्र पींचा पुलिस अधीक्षक ने कल दिनांक- 12.02.2023 को आयोजित होने वाली राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी/लेखपाल) परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद के सभी परीक्षा केन्द्रो पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते हुए, क्षेत्राधिकारी-03,प्रभारी निरीक्षक-03,उपनिरीक्षक-24,अपर उपनिरीक्षक-13,हे0कानि-36,कानि0-44,महिला कानि०-26,होमगार्ड-52 पुलिस बल की ड्यूटी लगाई है।

पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए समस्त पुलिस बल को गूगल मीट के माध्यम से ब्रीफ करते हुए ड्यूटी में समय से पहुंचने व अभ्यर्थियों की डीएफएमडी व एचएचएमडी से चेकिंग फ्रिस्किंग करने तथा किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री पाए जाने पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।
जनपद एलआईयू व एसओजी लगातार सक्रिय रहकर परीक्षा को प्रभावित करने वाले तत्वों पर सतर्क दृष्टि बनाये रखेगी।
परीक्षा केन्द्रो के आस-पास भीड़भाड़ एकत्रित नहीं होने देंगे और परीक्षा के दौरान लागू धारा 144 द0प्र0सं0 का प्रभावी रुप से पालन करायेंगे।
परीक्षार्थियों की मेटल डिटेक्टर से सघन चैकिंग करने के पश्चात ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश होगा।
परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र के अन्दर मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस और कोई इलेक्ट्रानिक गैजेट्स नही ले जाने देंगे। परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी से भी रखी जायेगी नजर

सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर भी रहेगी सतर्क दृष्टि अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही
चम्पावत पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर लगातार सतर्क दृष्टि रखी जायेगी। यदि कोई व्यक्ति परीक्षा के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार भ्रामक/झूठी खबर व अफवाह फैलाने की कोशिश करेगा तो उसके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा प्रारम्भ होने से 02 घण्टे पूर्व उपस्थित होना अनिवार्य है।

शेयर करे