सिचाई नहर मरम्मत से ग्रामीणों को राहत, जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण
चंपावत।
जनता मिलन कार्यक्रम के तहत टनकपुर में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर दुग्ध समिति चौड़ासेठी परिसर में किसानों की समस्याओं को लेकर अहम बैठक हुई।
बैठक में दूध की खरीद, गुणवत्ता एवं मूल्य निर्धारण को लेकर किसानों की उपस्थिति में फैट व एसएनएफ मानकों के आधार पर दूध का परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने किसानों को बताया कि दूध का मूल्य उसकी गुणवत्ता के अनुसार निर्धारित किया जाता है, जिससे भुगतान में पूर्ण पारदर्शिता बनी रहती है।दूध के रेट निर्धारण को लेकर किसानों में फैले भ्रम को दूर करते हुए समिति ने स्पष्ट किया कि भविष्य में किसी भी असमंजस की स्थिति में किसान सीधे समिति से संपर्क करें।
निष्पक्ष भुगतान और समयबद्ध समाधान का आश्वासन दिया गया।वहीं, जनता मिलन में ग्रामीणों द्वारा सिचाई नहर बंद होने की शिकायत पर, सिचाई विभाग द्वारा त्वरित मरम्मत कर जलापूर्ति बहाल की गई, जिससे ग्रामीणों ने संतोष जताया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर पारदर्शी और जिम्मेदार निस्तारण सुनिश्चित करें।

More Stories
800 रुपये में बिना जांच मेडिकल रिपोर्ट! जिला अस्पताल के ENT सर्जन ने मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए लिखी जांच
ज्ञान गंगा सम्मान-2026 से सम्मानित हुईं डॉ. सुमन पांडेय
आदर्श चम्पावत @2030 की प्रगति की वर्चुअल समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश