April 16, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

जिलाधिकारी नरेंद्र भंडारी ने 8 मिल्क बूथों को शीघ्र सुचारू करने के निर्देश दिए

जिला कार्यालय सभागार जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह भण्डारी
दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ की बैठक ली। जिले में दुग्ध उत्पादन की क्षमता बढाए जाने ग्रामीण क्षेत्रों में नये मिल्क रूट तैयार किए जाने व दुग्ध ग्रोथ सेंटरों का निर्माण किए जाने के को लेकर विभाग को निर्देशित किया। जिले के विभिन्न क्षेत्रो में खोले जाने वाले कुल 8 मिल्क बूथों को शीघ्र ही सुचारू करने के निर्देश दुग्ध विकास संघ के अधिकारियों को दिये।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में दूग्ध उत्पादन के साथ ही बद्री गाय के घी को भी एक ब्राण्ड तैयार कर विकसित करने हेतु भी कार्य करें इस हेतु प्रथम चरण में डांडा ककनई मीनार रीठा क्षेत्र में एक ग्रोथ सेंटर तैयार कर पशुपालकों को इस कार्य हेतु प्रेरित भी करें ताकि यहाँ के पशुपालको को आर्थिक लाभ मिले। जिलाधिकारी ने कहा कि दुग्ध उत्पादन को बढ़ाए जाने हेतु सभी दुग्ध समितियाँ तत्परता से कार्य करें, जिन समितियों को अतिरिक्त मशीनैं क्रम किए जाने की आवश्यकता है या पुरानी मशीनों की मरम्मत करनी है उसके प्रस्ताव भी तैयार का प्रस्तुत करें, ताकि धनराशि की समुचित ब्यवस्था की जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि पशुपालकों की विभिन्न समस्या जिसमें पशुओं के उपचार टीकाकरण आदि हैं,उसके समाधान हेतु इस वर्ष की *जिला योजना में जो 10 कैंप लगाए जाने है उन्हें जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए जाय* इसकी शुरुआत मंच तामली क्षेत्र से की जाए इस हेतु उन्होंने दुग्ध विभाग को रोस्टर तैयार करने के भी निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन पशुपालकों के पशुओं की बीमारी आदि से मृत्यु हो जाती है और पशुओं का बीमा होता है उन्हें बीमा की राशि का यथासमय भुगतान हो इस हेतु भी बीमा कंपनी से लगातार पत्राचार किया जाय। समीक्षा के दौरान महाप्रबंधक दुग्ध संघ पी एस नगरकोटी ने अवगत कराया कि *जिले में दुग्ध संघ द्वारा प्रतिदिन लगभग 15 हजार लीटर दूध एकत्रित किया जा रहा है जिससे दूध, घी,दही, छास,छुरपी बनाकर बाजार में बिक्री की जा रही है जिले में 15 हजार लीटर प्रतिदिन प्राप्त दूध में से लगभग 8 हजार लीटर दूध की खपत जिले में हो जाती है शेष दूध, उधमसिंह नगर नैनीताल तथा देहराइन को भेजा जाता है। उन्होंने अवगत कराया कि जिले में दुग्ध संघ को लगभग 4500 किसान दूध उपलब्ध कराते हैं।
अन्य विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने
केसीसी, नैनोयोजना, प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के लक्ष्य बढ़ते हुए शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों की आय दोगुना करने में दुग्ध उत्पादन महत्वपूर्ण कार्य है इस हेतु विभाग इस क्षेत्र में कार्य करें।
बैठक में सहायक निदेशक दुग्ध सुनील अधिकारी महाप्रबंधक
दुग्ध पी एस नगरकोटी, तकनीकी विशेषज्ञ एम एस पाटनी पशु चिकित्सक डा.जावेद डा.रोमा सहित विभागीय कार्मिक उपस्थित थे।

शेयर करे