May 31, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

सिख श्रद्धालुओं के साथ मारपीट मामले में चंपावत कोतवाली में दो आरोपी के खिलाफ़ और अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

तीर्थयात्रियों से मारपीट के आरोपित दो नामजद सहित अज्ञात के विरूद्ध केस दर्ज
-सिख संगत ने उठाई दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग
-चंपावत में कोतवाल से मिले संगत के लोग
-मारपीट में घायल की ओर से दर्ज कराई गई नामजद रिपोर्ट

चंपावत । शनिवार को रीठासाहिब दर्शन के लिए जा रहे तीर्थयात्रियों के साथ हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ गया है। रविवार को सिख संगत ने कोतवाल योगेश उपाध्याय से मिलकर तीर्थयात्रियों के साथ हुई मारपीट की जानकारी देते हुए दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की। दूसरी ओर हमले में घायल एक तीर्थ यात्री द्वारा दी गई नामजद तहरीर के आधार पर दो नामजद सहित अन्य अज्ञात के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।
तीर्थ यात्री भूपेंदर सिंह पुत्र सलविंदर सिंह, निवासी आदर्श कालोनी सितारगंज की ओर से चंपावत कोतवाली में हमलावरों के विरूद्ध नामजद तहरीर दी है। तहरीर में कहा गया है कि शनिवार को पीडि़त स्कूल बस, एक कार एवं एक मोटर साइकिल से का टूर लेकर सितारगंज से रीठासाहिब दर्शन के लिए जा रहे थे। लधौली नामक स्थान पर संजय सिंह फत्र्याल उर्फ अलबेला, दीपक एवं उनके साथ आए सात से आठ लोगों ने उनके वाहन रोकर धारदार हथियारों, पत्थरों और लाठी डंडों से स्कूली बच्चों और उनके साथ आए तीर्थयात्रियों पर हमला बोल दिया। हमले में भुपेंद्र सिंह पुत्र सलविंदर सिंह, अर्शदीप सिंह पुत्र सुखचरण सिंह, निवासी सितारगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया कि हमलावरों ने स्कूल बस सहित अन्य वाहनों में पथराव कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। सभी लोगों ने जंगल की ओर भागकर अपनी जान बचाई। कहा है कि बस में हमला करने के कारण स्कूली बच्चों को भी चोट आई है। हमलावर जान से मारने की नियत से पहले से ही हथियारों से लैस होकर आए थे। इधर सिख संगत ने भी कोतवाल से मुलाकात कर हमलावरों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग का ज्ञापन सौंपा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित संजय फत्र्याल उर्फ अलबेला हिस्ट्रीशीटर है। उसके विरूद्ध कई मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। कोतवाल योगश उपाध्याय ने सिख संगत को दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो नामजद तथा शेष अज्ञात के विरूद्ध 147,307, 295 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच एसएसआइ पीसी आर्या को सौंपी गई है

शेयर करे