May 31, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से 22 लाख की ठगी लोहाघाट के एक शिक्षक सहित दो पर मुकदमा दर्ज

सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से 22 लाख की ठगी लोहाघाट के एक शिक्षक सहित दो पर मुकदमा दर्ज
चम्पावत। सचिवालय में नौकरी लगवाने के नाम पर एक महिला से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक चम्पावत को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।प्राप्त तहरीर के अनुसार, चम्पावत जनपद के तल्ली मादली निवासी सरोजनी पत्नी शेखर चन्द्र जोशी ने बताया कि ग्राम कोलीढेक निवासी बलवंत सिंह रौतेला, जो एक राजकीय शिक्षक हैं, ने बीते वर्ष उसके पति से सम्पर्क कर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोप है कि बलवंत सिंह रौतेला ने उसे नवम्बर 2023 में देहरादून ले जाकर विनय भट्ट नामक व्यक्ति से मिलवाया।

बाद में दोनों ने सचिवालय परिसर में कविन्द्र सिंह नाम के व्यक्ति से परिचय कराया, जिसने स्वयं को सचिव बताते हुए समाज कल्याण विभाग में प्रबंधक पद पर नियुक्ति का फर्जी पत्र थमाया।पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने उसे पांच फर्जी नियुक्ति पत्र सौंपकर यह विश्वास दिलाया कि वह 7 मार्च 2024 को पद पर जॉइन कर सकेगी।

बातों में फंसाकर आरोपियों ने उससे 25 लाख रुपये की मांग की और उसने रिश्तेदारों की मदद से लगभग 22 लाख रुपये विनय भट्ट के खाते में स्थानांतरित कर दिए।

बाद में जब प्रार्थिनी ने छानबीन की तो यह पता चला कि तथाकथित सचिव असल में मायाराम सोनी नामक व्यक्ति है, जिसने फर्जी पहचान बनाकर ठगी की साजिश रची।तीनों आरोपियों—बलवंत सिंह रौतेला, विनय भट्ट और मायाराम सोनी—पर महिला ने मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक शोषण का आरोप लगाया है।

प्रार्थिनी ने पुलिस से अनुरोध किया है कि आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए उसकी धनराशि वापस दिलाई जाए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताते चलें कि बलवंत रौतेला शिक्षक पूर्व में भी UKSSC पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। लोहाघाट थाने में भी इससे पूर्व उनके ऊपर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला दर्ज हुआ है।

शेयर करे