May 31, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

भाजपा अधिकृत सात प्रत्याशियों ने दल बल के साथ नामांकन कराया

चंपावत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा अधिकृत सात प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया। जिसमें जिला पंचायत सदस्य पद हेतु भाजपा के अधिकृत प्रत्याशीयों में पाटन पाटनी क्षेत्र से सुनीता जोशी , खरही क्षेत्र से संगीता बोरा , जनकांडे से  सुरेंद्र बोहरा , रेघांव से  मनीषा कालाकोटी भजनपुर से  सरस्वती चंद , टनकपुर से श्रीमती पुष्पा विश्वकर्मा, और भंडारबोरा (तामली )क्षेत्र से  शैलेश जोशी ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन कराया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के नेतृत्व में भाजपा प्रत्याशियों का नामांकन हुआ। इस दौरान दर्जा राज्य मंत्री  श्याम नारायण पांडे,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडे, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे, शंकर पांडे,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल फर्त्याल, सचिन जोशी आदि लोग मौजूद रहे।

शेयर करे