चंपावत/ टनकपुर । जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी और जिला उपाध्यक्ष, पुष्पा विश्वकर्मा ने किरोड़ा नदी के पास बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान देखा गया किभारी वर्षा व नदी के तेज बहाव से गाँव के घरों की दीवारें तक टूट गईं, धान की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई, कई घरों में पानी भर गया और ग्रामीण विद्यालय एवं पंचायत घरों में शरण लेने को मजबूर हैं। मौके पर उपस्थित ग्रामीण जनों की समस्याएँ सुनीं और उनकी पीड़ा को साझा किया।
तत्काल वन विभाग व सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर स्थिति से अवगत कराया।
शासन-प्रशासन को अविलंब समाधान हेतु अवगत इस दौरान जिला प्रशासन से शीघ्र ही राहत व पुनर्वास की दिशा में ठोस कदम उठाए जाने की जानकारी मिली । इस थेरे ओं आनंद अधिकारी ने बाढ़ प्रभावित सभी परिवारों को हर संभव मदद देने की बात कही ।
जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी और उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा ने किरोड़ा नदी के पास बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हर संभव मदद का भरोसा दिया

More Stories
तेज बारिश के बीच चम्पावत पुलिस बनी श्रद्धालुओं की मददगार, बाटना गाड़ में फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकाला
रीठासाहिब में अचानक उफनी लधिया और रतिया नदी , 70 से अधिक श्रद्धालुओं का सकुशल रेस्क्यू किया
सेला डाबरी में आकाशीय बिजली से दो मंजिला गौशाला में लगी आग, एक गोवंश की मौत