May 31, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

गुलदार दिखने की शिकायत पर वन विभाग की टीम ने चैकुनीबोरा, दूधपोखरा, कफलांग, सिलंगटॉक, मुड़ियानी समेत आसपास के कई गाँवों का भ्रमण किया

ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार की बढ़ती आवाजाही से दहशत, वन विभाग ने चलाया सतर्कता अभियान
चम्पावत (संवाददाता):
बुधवार को चम्पावत रेंज के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में गुलदार के आबादी क्षेत्र के समीप दिखाई देने की सूचनाएँ मिलने पर वन विभाग हरकत में आ गया। वन क्षेत्राधिकारी चम्पावत बृज मोहन टम्टा के निर्देशन में विभागीय टीम ने तत्काल क्षेत्र का दौरा करते हुए ग्रामीणों के बीच सतर्कता एवं जनसंपर्क अभियान चलाया।
टीम ने चैकुनीबोरा, दूधपोखरा, कफलांग, सिलंगटॉक, मुड़ियानी समेत आसपास के कई गाँवों का भ्रमण किया। वन बीट अधिकारी बलवन्त भण्डारी, हरीश तिवारी, सौरभ पाण्डेय, सूरज प्रसाद तथा वाहन चालक सचिन कुमार अभियान में शामिल रहे। इस दौरान टीम ने ग्रामीणों से विस्तृत वार्ता कर उन्हें गुलदार के व्यवहार, संभावित परिस्थितियों और सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी।
रात्रिकालीन गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए विभागीय टीम ने रात में गश्त भी की। साथ ही विभागीय वाहन के माध्यम से लाउडस्पीकर व मेगाफोन से सतर्कता संदेश प्रसारित किए गए, जिनमें मानव–वन्यजीव संघर्ष को कम करने हेतु विभाग की अपील और सुरक्षा निर्देश साझा किए गए ।

शेयर करे